कार्य के दौरान असंतुलित होकर गिरा मजदूर, रेफर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला परिषद बस स्टैंड परिसर में बन रहे दुकान भवन निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

चंदवा. इंदिरा गांधी चौक के समीप जिला परिषद बस स्टैंड परिसर में बन रहे दुकान भवन निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार शाम की है. घायल की पहचान प्रेम उरांव (अमझरिया, चंदवा) के रूप में की गयी. आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया. चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. उसे वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जिला परिषद की पहल पर परिसर में सरकारी दुकान का निर्माण कराया जा रहा है. प्रेम इसी कार्य में राज मिस्त्री का काम कर रहा था. बताया जाता है कि बुधवार की शाम वह असंतुलित होकर उपर से नीचे गिर गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola