बालूमाथ में करम पर्व की तैयारी तेज, 21 सितंबर को होगा प्रखंड स्तरीय आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ के सरना भवन में आयोजित बैठक में 21 सितंबर को प्रखंड स्तर पर भव्य रूप से करम पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। आदिवासी समाज ने इसकी तैयारी शुरू की।

विज्ञापन

बालूमाथ. दिवाकर नगर स्थित सरना भवन परिसर में रविवार को आदिवासी समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता ऐश्वर्य उरांव ने की. बैठक में करम पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज प्रखंड के आदिवासी समाज की सहभागिता से करम पर्व मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

21 सितंबर को होगा प्रखंड स्तरीय आयोजन

बैठक में 21 सितंबर को बालूमाथ प्रखंड स्तर पर करम पर्व मनाने पर सहमति बनी. कार्यक्रम को लेकर सरना पूजा समिति के सदस्यों, प्रखंड पड़हा राजा, विभिन्न गांवों के महतो और अन्य लोगों ने अपने विचार रखे. आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और समाज की सहभागिता पर भी चर्चा की गयी.

बैठक में समाज के कई लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव, तेतर उरांव, प्रमोद उरांव, नरेश उरांव, राजेश उरांव, सुनील उरांव, दिलीप उरांव, रूपो उरांव, रमेश उरांव, सुरेश गंझू, सुरेंद्र गंझू, बिशेसवर उरांव, रूपनी उरांव, सरजू उरांव, मुनेश्वर उरांव और महेंद्र उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola