चंदवा में 20 सितंबर को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक, जिला कमेटी चुनाव पर होगी चर्चा
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की चंदवा इकाई 20 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रही है. इस बैठक में लातेहार जिला कमेटी के चुनावों पर विशेष चर्चा की जाएगी. समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा.
चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की चंदवा इकाई की बैठक रविवार, 20 सितंबर की सुबह स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में आयोजित की जाएगी. बैठक में महासंघ के पदधारी शामिल होंगे. प्रदेश कमेटी के भी कई पदधारी बैठक में पहुंचेंगे.
बैठक में लातेहार जिला कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के हित से जुड़े विषयों पर पदधारियों के विचार लिए जाएंगे.
लातेहार जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने जिले के सभी प्रखंडों के पदधारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने पदधारियों से समाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपना विचार रखने का आग्रह किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए