थाना चौक से माको मोड़ तक हटाये गये अवैध कब्जे

Updated:
विज्ञापन

थाना चौक से माको मोड़ तक हटाये गये अवैध कब्जे

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ और जुबली चौक रोड तक मुख्य सड़कों के किनारे अवैध रूप से किये गये निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. नगर प्रबंधक ने बताया कि सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने और दुकानदारों द्वारा बाहर सामान सजाने से रोज जाम लग रहा था और आवागमन बाधित था. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है. अभियान के दौरान सड़क व नालियों को घेरकर रखे गये कई सामानों को जब्त भी किया गया. प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपना सामान सीमा के अंदर रखें. दोबारा अतिक्रमण करने पर नगरपालिका अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड व सैनिटरी सुपरवाइजर सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था. कोलियरी शुरू करने की मांग को लेकर डीसी को सौपा मांग पत्र

बालूमाथ़ प्रखंड में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड़ कोल परियोजना को फिर से शुरू करने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने लातेहार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि माइंस बंद होने से स्थानीय लोगों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है. ज्ञापन में मुआवजा कैंप लगाने, पिंडारकोम ग्राम में छह सौ एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, ग्रामीणों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने, पानी का नियमित छिड़काव करने व लंबे समय से पदस्थापित पदाधिकारी का तबादला करने की मांग शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola