ई-केवाईसी नहीं कराया तो बंद हो जायेगा गैस कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रसोई गैस कनेक्शन के लिए अब बायोमेट्रिक आवश्यक कर दिया गया है. अगर उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराया, तो एक अगस्त से उनका कनेक्शन बंद या अवैध हो जायेगा. इ

विज्ञापन

बारियातू. रसोई गैस कनेक्शन के लिए अब बायोमेट्रिक आवश्यक कर दिया गया है. अगर उपभोक्ताओं ने ई-केवाइसी नहीं कराया, तो एक अगस्त से उनका कनेक्शन बंद या अवैध हो जायेगा. इस संबंध में प्रिंस भारत गैस के मुंशी साव ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार रसोई गैस उपभोक्ताओं को इ-केवाइसी (बायोमेट्रिक) कराना आवश्यक है. इसके लिए आधार व बैंक पासबुक लेेकर गैस कार्यालय पहुंचे. अंगूठा लगाकर इ-केवाईसी कराये. बताया कि यह कार्य 31 जुलाई तक हर हाल में करा लें. नहीं तो एक अगस्त से कनेक्शन बंद या अवैध माना जायेगा. अब गैस लेने के लिए पहले बुकिंग नंबर (7718012345) पर फोन करना अनिवार्य होगा. जिन उपभोक्ता का कनेक्शन पांच वर्ष पूर्व का हो गया है, वैसे उपभोक्ता के घर जांच के लिए एजेंसी के कर्मी भेजे जा रहे हैं. ये नि:शुल्क गैस पाईप, रेग्यूलेटर, चूल्हा आदि की जांच करेंगे. सभी उपभोक्ताओं से जल्द-से-जल्द ई-केवाइसी कराने की अपील की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola