गर्भवती पत्नी की पीट-पीट कर पति ने की हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के औराटोली निवासी अमित लकड़ा ने अपनी गर्भवती पत्नी सरोज मिंज की पीट-पीट कर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है.

विज्ञापन

महुआडांड़ . थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के औराटोली निवासी अमित लकड़ा ने अपनी गर्भवती पत्नी सरोज मिंज की पीट-पीट कर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. घटना बुधवार देर रात की है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की दो बेटी व एक बेटा है. वह तीन माह की गर्भवती थी. बुधवार की रात अमित अपनी पत्नी से पैसे मांग कर रहा था. पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की, जिससे रात में ही सरोज मिंज की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर डीएसपी हिमांशु चंद्र मांझी व एसआइ बंधन तिर्की घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी अमित लकड़ा शराबी है. वह अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. बुधवार की रात मारपीट करने से संभवत उसकी पत्नी की मौत हो गयी है. वहीं घर के अंदर साड़ी से बांध कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola