महुआ चुनने के लिए जंगल में लगायी जा रही आग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जंगली क्षेत्रों से लगातार आग लगाने का मामला सामने आ रहा है.

विज्ञापन

चंदवा.

महुआ चुनने के लिए प्रखंड के कई जंगली इलाकों में ग्रामीणों द्वारा महुआ पेड़ के आसपास पत्तों को साफ करने के लिये आग लगायी जा रही है. इससे जंगल को काफी नुकसान हो रहा है. छोटे-छोटे पेड़-पौधों व वन प्राणियों को क्षति पहुंच रही है. साथ ही जंगली औषधीय पौधे भी नष्ट हो रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न जंगली क्षेत्रों से लगातार आग लगाने का मामला सामने आ रहा है. बताते चले कि जंगल की रक्षा के लिये वन रक्षा समिति का गठन किया गय�� है. इसके बाद भी आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर वर्ष गर्मी आते ग्रामीण पेड़ के आसपास आग लगा देते हैं, ताकि उन्हें महुआ चुनने में आसानी हो. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी एनके मेहता ने कहा कि विभाग द्वारा गांव-गांव में बैठक कर जंगल में आग नहीं लगाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola