लातेहार में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर शुरू, ग्रामीणों ने सीखे प्राणायाम और सूर्य नमस्कार
योग करते लोग
लातेहार के मोंगर गांव में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू हो गया है. हरिद्वार से आए योग गुरु घनश्याम योगी ग्रामीणों को विभिन्न प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और आसनों का प्रशिक्षण दे रहे हैं. इस पहल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है.
लातेहार : सदर प्रखंड के मोंगर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में पिंटू रजक और राजेंद्र प्रसाद के संरक्षण में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया. 23 से 27 अगस्त तक चलने वाले शिविर में प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे तक योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. हरिद्वार से पहुंचे योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने प्रतिभागियों को विधिवत योगाभ्यास कराया.
आपके शहर में
विभिन्न प्राणायाम और योग क्रियाओं का कराया अभ्यास
कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओंकार, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, स्वाध्याय एवं संकल्प मंत्रोच्चार के साथ हुई. इसके बाद प्रतिभागियों को भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और उद्गीत प्राणायाम का अभ्यास कराया गया.
इसके अलावा सूक्ष्म व्यायाम, सिंहासन, हास्यासन और तालिवादन अभ्यास भी कराया गया. प्रतिभागियों को यौगिक जॉगिंग के 15 अभ्यास, सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास और विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया. अंत में शांति पाठ के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ.
शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर पप्पू कुमार सिंह, अंकुश कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार, कोमल कुमार, शुभम कुमार, प्रेम कुमार, सुधांशु कुमार, आकाश कुमार, आशीष कुमार, सुदामा सिंह, सबनु सिंह और विनोद सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए