ePaper

बीराटोली कोल साइडिंग में डंपिंग शुरू

Updated at : 27 Dec 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बीराटोली कोल साइडिंग में डंपिंग शुरू

टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलखंड स्थित बीराटोली रेलवे स्टेशन के पास बने कोल साइडिंग में शुक्रवार की सुबह से काम शुरू होने की सुगबुगाहट दिख रही है.

विज्ञापन

चंदवा. टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलखंड स्थित बीराटोली रेलवे स्टेशन के पास बने कोल साइडिंग में शुक्रवार की सुबह से काम शुरू होने की सुगबुगाहट दिख रही है. गुरुवार की देर रात कोल साइडिंग में चार हाइवा कोयले को गिराया गया है. सूत्रों की मानें, तो गुरुवार की रात पुलिस की सुरक्षा के बीच कोयले की डंपिंग की गयी है. बताते चलें कि उक्त कोल साइडिंग निर्माण के बाद से ही विवादों में है. यहां सड़क को लेकर पूर्व में भी तनातनी का माहौल रहा है. साइडिंग में कोयला डंप होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी विरोध जताया है. ग्रामीण हाइवा का परिचालन नहीं करने की मांग पर अड़े हैं. इसे लेकर शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों की बैठक हुई. इधर, साइडिंग में किस कंपनी का कोयला गिराया गया है, यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं था. ग्रामीणों की मानें तो नगर गांव निवासी धीरज जायसवाल ने कोयले की डंपिंग करायी है. उन्होंने कहा कि सभी को रोजगार चाहिये. ग्रामीणों से बात करने की कोशिश हो रही है. सूत्रों की मानें तो बीराटोली कोल साइडिंग का आवंटन डीवीसी को किया गया है. डीवीसी में ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रही मां अंबे कंपनी के प्रतिनिधि ने यहां कोयला गिराने की बात से इंकार किया है.

क्या कहती है पुलिस :

प्रभारी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि कोयला डंप करने की जानकारी है. उनलोगों से कोयला संबंधी कागजात प्रस्तुत करने की मांग की गयी है. कोयला कहां से आया और किस कंपनी का है, कागजात देखने के बाद ही स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola