लातेहार में शिक्षक सम्मान समारोह: 23 शिक्षक सम्मानित, 3 राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

शिक्षक दिवस के अवसर पर लातेहार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

लातेहार.  शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने महान शिक्षाविद् और भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के कुल 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इन शिक्षकों ने नवाचार, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, एफएलएन एवं एनआईपीयूएन, कंटेंट डेवलपमेंट, मास्टर ट्रेनर, स्कूल लीडरशिप और प्रश्नपत्र निर्माण समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है.

तीन शिक्षक राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित

जिला शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान के तहत रूबी बानो (बालूमाथ), राजेश चंद्र गुप्ता (पीएमश्री उच्च विद्यालय, नेतरहाट) और धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (गारू) को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.

वहीं, जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के तहत मेधा रानी, मो इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी और अंजू कुजूर को सम्मानित किया गया.

डीसी ने शिक्षकों को दी बधाई

उपायुक्त संदीप कुमार ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं. शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देते हैं. उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: बदलाव की नई इबारत: लातेहार के सुदूर ग्रामीण स्कूल में बच्चों को मिल रही कॉन्वेंट जैसी शिक्षा

समारोह में कई अधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद

समारोह में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola