लातेहार : छात्रवृत्ति से लेकर पशुधन योजना तक की समीक्षा, उपायुक्त ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिला समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. इसमें 81 हजार से अधिक छात्रों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और आदिम जनजाति परिवारों को डाकिया योजना का लाभ देने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

81 हजार छात्रों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एंट्री पूरी

कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति पर चर्चा हुई. जिले में कुल 1,15,103 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 81,496 विद्यार्थियों का डाटा एंट्री कार्य पूरा हो चुका है. यह कुल पंजीकृत विद्यार्थियों का 70.80 प्रतिशत है. उपायुक्त ने शेष विद्यार्थियों का डाटा एंट्री कार्य जल्द पूरा कराने और पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया.

आदिम जनजाति परिवारों को डाकिया योजना का लाभ

पीवीटीजी योजना के तहत जिले के 4,169 आदिम जनजाति परिवारों को डाकिया योजना का लाभ दिया जाना है. इनमें से अब तक 3,330 परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है. उपायुक्त ने शेष 839 परिवारों को भी जल्द योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत डीएलसी यानी जिला स्तरीय समिति के अनुपालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम

इसके अलावा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की उपलब्धता व वितरण तथा अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. जिला स्तर पर लंबित समन्वय से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: लातेहार: सेदुप गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल - लाखों से बना आरोग्य मंदिर बंद, जर्जर सड़क के कारण नहीं पहुंचती एंबुलेंस

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी BDO और CO रहे मौजूद

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, एसडीओ लातेहार दिनेश कुमार, एसडीओ महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेष कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola