दावों और वादों के बीच फंसा वार्ड 12 का विकास, कचरे के अंबार से जनता में आक्रोश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 15 Feb 2026 7:43 PM

विज्ञापन

दावों और वादों के बीच फंसा वार्ड 12 का विकास, कचरे के अंबार से जनता में आक्रोश

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक-चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है. अध्यक्ष से लेकर वार्ड के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गये हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस बार कई नये चेहरे चुनाव में शामिल हैं. वार्ड नंबर 12 इस बार अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित है. इसमें तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड 12 अम्वाटीकर के लोग कई समस्याओं से जुझ रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर 12 की समस्या को सामने लाया है. इस पर वार्ड के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा है. क्या कहते हैं वार्ड के लोग : वार्ड 12 में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है. साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब है. मुहल्ले में हर जगह कचरा का अंबार लगा हुआ है. नगर पंचायत द्वारा नियमित कचरा का उठान नहीं होता है जिसके कारण परेशानी होती है. एजाज खान नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नगर प्रशासन सिर्फ कार्य करने का दावा करता है. लेकिन नगर पंचायत ने कोई सुविधा नहीं दी है. मुहल्ला में गंदगी का अंबार लगा रहता है. वार्ड 12 में बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है. जहेदुला अंसारी वार्ड 12 में साफ-सफाई की स्थिति काफी बदतर है. कई मुहल्ला में नाली का निर्माण नहीं हुआ है. नाली निर्माण नहीं होने से लोग घरों का पानी सड़क पर बहाते हैं. जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. अहद खान मुहल्ला में कई कार्य किया गया है. लोगों को विभाग द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. नाली -गली समेत अन्य कार्य के लिए योजना तैयार कर विभाग को भेजा गया है. निवर्तमान वार्ड पार्षद मुश्तरी बीबी कुल मतदाता : 1221 महिला मतदाता : 619 पुरूष मतदाता : 602 थर्ड जेंडर-0 मतदान केंद्र की संख्या-1

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola