पेयजल सप्लाइ के लिए बने कूप से मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कड़रका नदी में पेयजल सप्लाई के लिए बने पुराने कूप से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

बारियातू. थाना क्षेत्र के कड़रका नदी में पेयजल सप्लाई के लिए बने पुराने कूप से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान चतरा शहर के डिब्बा मुहल्ला निवासी विनोद विश्वकर्मा (26) पिता-स्व जद्दू मिस्त्री के रूप में की गयी. थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस को कड़रका नदी में बने पुराने कूप में शव होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कूप से बाहर निकाला गया. मृतक बारियातू स्थित एक वेल्डिंग दुकान में मजदूरी का काम करता था. वह पिछले मंगलवार से गायब था. मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. परिजनों की मानें, तो यह मामला हत्या से जुड़ा है. परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola