डीडीसी ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन

लातेहार उप विकास आयुक्त डॉ सैयद रियाज अहमद ने शनिवार को प्रखंड के बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

महुआडांड़. लातेहार उप विकास आयुक्त डॉ सैयद रियाज अहमद ने शनिवार को प्रखंड के बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में गंदगी देख कर उन्हाेंने साफ सफाई को लेकर निर्देश दिया. साथ ही परिसर में संचालित गुमटी दुकानों की स्थिति को देखकर काफी नाराज हुए तथा दुकानदारों से किराया और कैसे मिली अनुमति संबंधित जानकारी ली. उन्होंने दुकानदारों से स्पष्ट रूप से कहा कि बस स्टैंड परिसर में इतनी बड़ी गुमटी लगाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि छोटे स्तर पर ठेला लगाकर ही व्यवसाय किया जा सकता है. जिससे आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो. इस दौरान बस स्टैंड की साफ-सफाई, अव्यवस्थित अतिक्रमण एवं यात्रियों की सुविधा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर एलआर डीसी प्रभात रंजन व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे. इएलपी कार्यक्रम का समापन किया गया लातेहार. शहर के बानपुर मुहल्ले में सचालित बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में माय भारत पोर्टल एवं एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में इएलपी कार्यक्रम का समापन किया गया. समापन के मौके पर कृषि विभाग की डॉ मुक्ता रानी (असिस्टेंट सोवाईल केमिस्ट) ने 10 स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन ज्ञानवर्धन किया. उन्होने आम के अच्छे फसल प्राप्त करने के विषय में पूरी जानकारी दी. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो नवल किशोर प्रसाद ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रो इशरत बनो, प्रतिमा कुमारी, मानसी कुमारी, सेजल कुमारी, रानी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, नैंसी कुमारी, अनिता कुमारी, काजल कुमारी, आयुष चौधरी, कविता कुमारी, जिया कुमारी व देवनाथ कुमार सिंह समेत कई विद्यार्थी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola