डीसी ने किया वज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित वज्रगृह और मतगणना केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने निरीक्षण किया.
लातेहार. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित वज्रगृह और मतगणना केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने अधिकारियों को वज्रगृह व मतगणना केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण करने, पेयजल, शौचालय व बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए