मुख्य न्यायाधीश ने किया व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण
Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Feb 2026 7:22 PM
झारखंड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया.
लातेहार. झारखंड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. इसके पूर्व लातेहार परिसदन भवन पहुंचने पर मुख्य न्यायधीश श्री सोनक को महिला पुलिस बल द्वारा गॉड ऑफ ओनर दिया गया. इसके बाद उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया. कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय पहुंचे. यहां निरीक्षण के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक कार्यों की प्रगति, लंबित वादों की स्थिति, न्यायालयीन व्यवस्थाओं तथा आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की. उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने पर बल देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने गरीबो और जरूरतमंदों को मिलने वाली कानूनी सहायता एवं प्राधिकार द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा की. मुख्य न्यायाधीश श्री सोनक ने बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कर विभिन्न प्रशासनिक एवं न्यायिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने न्यायिक सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए. निरीक्षण के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा, लातेहार रजिस्ट्रार उत्कर्ष जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, वासुदेव पांडेय, पंकज कुमार सिंहा, प्रदीप उपाध्याय, सुनील कुमार, संतोष रंजन, विक्रांत सिंह, राजीव रंजन पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद पांडेय, वृंद बिहारी प्रसाद यादव, बिरसा मुंडा, अरविंद कुमार, हरिओम पांडेय, उज्जवल पांडेय, कौशल पांडेय, बनवारी प्रसाद समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










