चंद्रवंशी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

चंद्रवंशी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब स्थित सामुदायिक भवन में रविवार शाम चंद्रवंशी समाज ने भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप चंद्रवंशी उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता संतोष चंद्रा ने की. भगवान जरासंध को किया नमन : कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों व समाज के लोगों ने मगध नरेश भगवान जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. इस दौरान वक्ताओं ने समाज में आपसी एकता, भाईचारा और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने सभी सदस्यों से भविष्य में भी बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने की अपील की. अबीर-गुलाल से सराबोर हुए लोग : होली मिलन के दौरान माहौल पूरी तरह फाल्गुनी रंगों में रंगा रहा. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. पारंपरिक गीतों की धुन पर लोगों ने जमकर खुशियां साझा कीं. समारोह के अंत में सामूहिक भोज हुआ. मंच का संचालन रंजीत कुमार राजू ने किया. इनकी रही उपस्थिति : कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल राजवंशी, प्रेम कुमार अधूरा, अजय चंद्रवंशी, बैजनाथ चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वरंजन, डीके धनंजय, अक्षय कुमार, विकाश कुमार, उपेंद्र कुमार, जयमंगल, राजेश कुमार राजू, राजेंद्र, बब्लू चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, नवल किशोर चंद्रवंशी, शिवपूजन चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, पुतुल चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, मोहन चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, राजन चंद्रवंशी, नारायण चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सुबोध चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी व सुरेश चंद्रवंशी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola