धूमधाम से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड मुख्यालय के रेलवे फाटक स्थित होटल बालाजी में रविवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती सह नाई मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विकास मोर्चा के प्रदेश महासचिव जगत प्रकाश ठाकुर, लातेहार जिलाध्यक्ष दशरथ ठाकुर व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. मुख्य अतिथि जगत प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, सादगी और ईमानदारी के जीवंत प्रतीक थे. उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा. उन्होंने नाई समाज के लोगों से एकजुट होकर उनके बताये पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया. विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज व अन्य वक्ताओं ने भी जननायक के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. इस दौरान समाज के बच्चों ने भाषण, कविता और आकर्षक नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया. बच्चों की प्रतिभा देख उपस्थित लोग भावविभोर हो गये. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप ठाकुर ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, पंकज शास्त्री, चतरा जिला महासचिव शिवशंकर ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज समेत नाई समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola