लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

गारू(लातेहार). प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसकी अध्यक्षता सीओ दिनेश मिश्रा ने की. उन्होंने कहा कि लिंग आधारित हिंसा समाज के लिए एक अभिशाप है, जिसे हमें मिलकर खत्म करना होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा एक गंभीर समस्या है. जिसे हमें अपने समाज से मिटाना होगा. इस अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके खिलाफ कार्रवाई करना है. अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसमें सेमिनार, वर्कशॉप और जागरूकता रैली आदि शामिल हैं. सीओ श्री मिश्रा ने कहा कि हमें अपने समाज को लिंग आधारित हिंसा से मुक्त करने के लिए एकजुट होना होगा. हमें अपने बच्चों और युवाओं को इस समस्या के प्रति जागरूक करना होगा और उन्हें इसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना होगा. मौके पर बीपीएम गौरव कुमार, बारेसांढ़ मुखिया रुपमनी नगेसिया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola