लातेहार के बिपुल गुप्ता यूपीएससी में 103वीं रैंक हासिल कर बने आइएएस

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 06 Mar 2026 9:21 PM

विज्ञापन

लातेहार के बिपुल गुप्ता यूपीएससी में 103वीं रैंक हासिल कर बने आइएएस

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले के महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर गांव निवासी सह विशाखापटनम में इस्पात कंपनी में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट जनरल मैनेजर पवन गुप्ता के बड़े पुत्र बिपुल गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित परिणामों में देशभर में 103वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के लिए चयनित होकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है. बिपुल गुप्ता की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है. पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन तब 300 से अधिक रैंक होने के कारण वे आइएएस बनने से चूक गये थे. हालांकि उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) की परीक्षा में पूरे देश में 12वां स्थान प्राप्त किया था. वर्तमान में वे वन सेवा में कार्यरत थे, लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था. परिवार में खुशी की लहर : पवन कुमार गुप्ता और दीपा गुप्ता के बड़े पुत्र बिपुल गुप्ता हैं. जैसे ही उनकी 103वीं रैंक की खबर गांव पहुंची, परिवार और ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बिपुल की इस उपलब्धि पर उनके दादा जयप्रकाश गुप्ता सहित पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर खुशियां मनायी. माता-पिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिपुल ने अपनी मेहनत और लगन से अपना सपना पूरा किया है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola