अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन घायल, रेफर

विज्ञापन

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू-टोंटी पथ पर इटके पुल के समीप मंगलवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में फुलसू गांव के भुइयांटोला निवासी संटू भुइयां पिता महेश्वर भुइयां, मंटू भुइयां पिता बालेश्वर भुइयां व मंटू भुइयां पिता रामाशंकर भुइयां शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उक्त लोग एक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उक्त पुल पर बने गड्ढे से अनियंत्रित होने से बाइक समेत पुल के नीचे जा गिरे. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव व टोटी पंसस मोहम्मद होजैफा को दी. सूचना के बाद उक्त लोग वहां पहुंचे. तत्काल एंबुलेंस बुलायी. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल के दोनों ओर एप्रोच में जानलेवा गड्ढा बन गया है, यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है. इसके कारण यहां आये दिन दुर्घटना हो रही है. विभाग को इसकी जानकारी भी दी गयी, पर मरम्मत नहीं कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola