..यात्री बस से टकरायी बाइक, बाइक सवार रिम्स रेफर
एनएच-75 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनद नदी के समीप मंगलवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुणाल नामक यात्री बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
फोटो : 7 चांद 7 : उपचार करती चिकित्सक व अन्य कर्मी.
आपके शहर में
चंदवा. एनएच-75 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनद नदी के समीप मंगलवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुणाल नामक यात्री बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान जागेश्वर उरांव ( अम्बाटांड़, चकला) के रूप में की गयी. जानकारी के अनसार कुणाल नामक यात्री बस (जेएच01ईवाई-8989) चंदवा की ओर से रांची जा रही थी. इसी क्रम में लुकूइयां की ओर से आ रहे बाइक (जेएच01एफएल-0401) सवार ने देवनद नदी के समीप तीखे मोड़ पर सामने से बस में जोरदार टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एंबुलेंस की मदद से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी की देख-रेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया. युवक की गम्भीर स्थिति देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायल का दोनों पैर टूट गया है, सिर पर भी गंभीर चोट लगी है. उसकी स्थिति नाजुक बनी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. घटना के बाद बस सवार सभी यात्रियों को दूसरे बस से रांची के लिये रवाना किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए