पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची-चतरा मुख्य पथ पर शुक्रवार की दोपहर नचना गांव के समीप एक बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू. रांची-चतरा मुख्य पथ पर शुक्रवार की दोपहर नचना गांव के समीप एक बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. उसकी पहचान सकेंद्र भुइयां (30) पिता जुगु भुइयां (ग्राम कुसुमटोला, बालूभांग-बारियातू) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सकेंद्र बाइक से अपने रिश्तेदार के घर बारियातू गया था. वहां वापस अपने घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था. परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola