झाड़ फूंक करने वाले भगत की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में बुधवार रात आठ बजे अपराधियों ने रामकुमार भगत उर्फ रामकुमार ठाकुर (55 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बालूमाथ. थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में बुधवार रात आठ बजे अपराधियों ने रामकुमार भगत उर्फ रामकुमार ठाकुर (55 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि दो-तीन वर्दीधारी युवक उसके घर आये. उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की तबीयत खराब है, झाड़फूंक करवाना है. इसके बाद रामकुमार को घर के कुछ दूरी पर ले जाकर उसे गोली मार दी. घट स्थान पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर निकले. आसपास देखने पर रामकुमार का शव मिला. परिजनों ने घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी. थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola