तेतरियाखांड़ कोलियरी में दो ट्रकों से बैटरी की चोरी

सीसीएल की ओर से संचालित तेतरियाखांड़ कोलियरी के पार्किंग एरिया में खड़े दो ट्रकों से बैटरी की चोरी हो गयी.
बालूमाथ. सीसीएल की ओर से संचालित तेतरियाखांड़ कोलियरी के पार्किंग एरिया में खड़े दो ट्रकों से बैटरी की चोरी हो गयी. बताया जाता है कि चोरों ने मुनेश्वर यादव (मुरपा) के ट्रक (जेएच-19बी-5623) तथा कुणाल गुप्ता (लातेहार) के ट्रक (जेएच-19ए-8185) में चोरी की घटना को अंजाम दिया. ट्रक मालिकों ने इसे लेकर बालूमाथ थाना में आवेदन सौंपा है. इधर, बालूमाथ न्यू बस स्टैंड में खड़े ट्रक (जेएच-01बीवाइ-3038) से भी बैटरी की चोरी हो गयी. इसे लेकर मालिक बालूमाथ निवासी गिरेंद्र यादव थाना में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




