बरवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में नावाडीह का जलवा, पेनल्टी शूटआउट में छेछा को हराकर जीता खिताब
पुरस्कार देते अतिथि
बरवाडीह, लातेहार में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है. फाइनल मुकाबले में नावाडीह और छेछा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. इस दौरान खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया.
बरवाडीह, लातेहार: प्रखंड के छेछा खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया. फाइनल मुकाबला पलामू जिले की नावाडीह और छेछा टीम के बीच खेला गया. निर्धारित समय में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें नावाडीह की टीम ने छेछा टीम को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया.
आपके शहर में
पेनल्टी शूटआउट में हुआ फैसला
निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया. मैच का परिणाम नहीं निकलने पर पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें नावाडीह की टीम ने बाजी मार ली.
यह भी पढ़ें : लातेहार में कीचड़ में बदली पैरा-लेदगाई सड़क, स्कूली बच्चों समेत राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने पर जोर
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिप सदस्य संतोषी शेखर, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू मौजूद थे.
जिप सदस्य ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर करियर की संभावनाएं हैं. प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रशिक्षण देने की जरूरत है. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं. प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा.
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
मौके पर उप मुखिया राणा प्रताप सिंह, मनीष डोड़राय, उदित गुप्ता, सुदामा सिंह, देवराज सिंह, आनंद सिंह, कोलेश्वर सिंह, अजीत सिन्हा, सुजीत राम, रजन सिंह, गोपी सिंह, सोनू सिंह और कैलाश राम समेत काफी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए