लातेहार में कीचड़ में बदली पैरा-लेदगाई सड़क, स्कूली बच्चों समेत राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

किचड़ युक्त सड़क

बरवाडीह, लातेहार में पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है. सड़क की खराब हालत से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं. ग्रामीण निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

बरवाडीह, लातेहार: रेलवे लाइन से सटे पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग पर पैरा गांव के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गयी है. सड़क कीचड़ में तब्दील होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग इस मार्ग पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को मोटरसाइकिल से आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में इसी मार्ग पर खराब सड़क के कारण एक स्कूल वाहन पलट गया था. हालांकि, हादसे में सवार लोग बाल-बाल बच गये थे.

अधूरा पड़ा है पीसीसी सड़क का निर्माण

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे की ओर से कराया जा रहा पीसीसी पथ निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है. करीब 50 से 100 फीट सड़क और पुलिया की ढलाई के बाद निर्माण कार्य बंद है. इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.

जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराने, अधूरे पड़े पीसीसी सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने और कीचड़युक्त मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola