लातेहार में नक्सली मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आगे की कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

नेतरहाट थाना पुलिस ने नक्सली मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राजू भुइयां के घर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि फरार रहने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

महुआडांड़, लातेहार: नेतरहाट थाना पुलिस ने नक्सली मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त राजू भुइयां के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया है. कार्रवाई नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी के नेतृत्व में की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नक्सली मामले में बनाया गया है अभियुक्त

जानकारी के अनुसार, नेतरहाट थाना कांड संख्या 12/202 के मामले में राजू भुइयां, पिता छोटेलाल भुइयां, निवासी लवाडीह, थाना डंडई, जिला गढ़वा को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. उक्त मामले में विभिन्न धाराओं के साथ 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

यह भी पढ़ें : लातेहार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों से मिले डीएलएसए सचिव, मिठाइयां बांटकर किया सम्मानित

फरार रहने पर होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त के फरार रहने की स्थिति में उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola