महुआडांड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज, डीसी को सौंपा ज्ञापन; सड़क-नाली और पेयजल सुधार की उम्मीद
लातेहार के महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग ज़ोर पकड़ रही है. आदिवासी कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया है. ज्ञापन में बाजार की गंदगी और नाली की समस्या का भी ज़िक्र किया गया है.
लातेहार: आदिवासी कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि महुआडांड़ पंचायत और अम्वाटोली पंचायत के कुछ वार्डों को शामिल कर नगर पंचायत का गठन किया जा सकता है. इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी.
आपके शहर में
बाजार में गंदगी और नाली की समस्या
ज्ञापन में महुआडांड़ बाजार में व्याप्त समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है. अजीत पाल कुजूर ने कहा कि बाजार क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. वहीं, नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से साफ-सफाई, नाली, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है. नगर पंचायत का गठन होने से महुआडांड़ क्षेत्र की कई वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : लातेहार में नक्सली मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आगे की कार्रवाई की चेतावनी
सरकारी सुविधाओं का मिलेगा बेहतर लाभ
श्री कुजूर ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को सरकारी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा. उन्होंने उपायुक्त से महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए