लातेहार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों से मिले डीएलएसए सचिव, मिठाइयां बांटकर किया सम्मानित
उपस्थित वरिष्ठ नागरिक
लातेहार के वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मानित किया.
लातेहार: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में सदर प्रखंड के होटवाग गांव स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका कुशलक्षेम जाना.
आपके शहर में
बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मिले सचिव
कार्यक्रम के दौरान डीएलएसए सचिव ने सभी बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना. प्राधिकार की ओर से बुजुर्गों के सम्मान में मिठाइयों का वितरण किया गया, जिससे आश्रम का माहौल उत्सव जैसा हो गया.
यह भी पढ़ें : लातेहार में घर से 5 लाख के गहने-नकदी चोरी, चोरों ने पड़ोसियों के दरवाजे भी बाहर से किए बंद
हरसंभव मदद का दिया भरोसा
बुजुर्गों को संबोधित करते हुए सचिव शिवम चौरसिया ने कहा कि बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक हैं. उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा उनके साथ खड़ा है. प्राधिकार की ओर से बुजुर्गों को हर प्रकार की कानूनी, सामाजिक और व्यावहारिक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया.
देखभाल में कमी नहीं रखने का निर्देश
सचिव ने आश्रम प्रबंधन को बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए