तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 8:08 PM
चंदवा थाना अंतर्गत सासंग मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एनएच-75 पर सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक चंदवा के ब्राह्मणी निवासी संदीप यादव (35 वर्ष) पिता-बनेश्वर यादव की मौत हो गयी.
चंदवा. चंदवा थाना अंतर्गत सासंग मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एनएच-75 पर सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक चंदवा के ब्राह्मणी निवासी संदीप यादव (35 वर्ष) पिता-बनेश्वर यादव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संदीप शनिवार की दोपहर बाद ऑटो लेकर ब्राह्मणी बाजार से सासंग-रामपुर पथ पर किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान सासंग-रामपुर पथ के पास मुड़ने के क्रम में मेदिनीनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को चपेट में ले लिया, जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ कंचनबाला ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधव, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पंचनामा के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया. परिजनों के अनुसार वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता था. उसके परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री, वृद्ध माता-पिता है. वह घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










