बिजली बिल माफ कराने के नाम पर ठगी का प्रयास, दो पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

कुछ लोग बिजली बिल माफ करने के नाम पर गांवों-टोलों में घूम-घूम कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

चंदवा. झारखंड सरकार की पहल पर बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करने के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बिजली बिल माफ करने के नाम पर गांवों-टोलों में घूम-घूम कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं. रविवार को हुटाप पंचायत अंतर्गत जिलिंग गांव के लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. दोनों घर-घर जाकर बिजली बिल माफ करने के नाम पर पैसे मांग रहे थे. ग्रामीण दोनों युवकों को लेकर चंदवा स्थित बिजली सब स्टेशन पहुंचे और उन्हें विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया. बाद में दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये दोनों युवक कुड़ू प्रखंड के बताये जाते हैं. बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola