बरवाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, पहले मैच में इटहे ने ब्लैक टाइगर को हराया
उद्धाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network
बरवाडीह के अमडीहा में वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। विधायक रामचंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बरवाडीह. मंगरा पंचायत के अमडीहा बाजार स्थित खेल मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ. उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने किया. उद्घाटन मैच में लेस्लीगंज इटहे की टीम ने ब्लैक टाइगर पलामू को एक गोल से हराया.
खिलाड़ियों से परिचय लेकर बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन के मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है. युवा खेल को करियर के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.
दो दर्जन से अधिक टीमें ले रही हिस्सा
टूर्नामेंट में पलामू प्रमंडल की दो दर्जन से अधिक बालक-बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में मुखिया विपिन बिहारी सिंह, यूथ कांग्रेस के विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, कांग्रेस के अवधेश मेहरा और आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चेरो समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए