योजनाओं में लायें तेजी, गुणवत्ता से नहीं करें समझौता

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं में लायें तेजी, गुणवत्ता से नहीं करें समझौता

योजनाओं में लायें तेजी, गुणवत्ता से नहीं करें समझौता

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों और पेयजलापूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया. लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश : जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने हर घर नल से जल योजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजनाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा, इसलिए अधिकारी क्षेत्रों में जाकर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. आपसी समन्वय और जागरूकता पर बल : बैठक में विभिन्न प्रखंडों की प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola