शान और उत्साह से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

Updated:
विज्ञापन
शान और उत्साह से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

शान और उत्साह से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया. गणतंत्र दिवस पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे, डीएससी शिवपूजन बहेलिया, सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, जिले जिप सदस्य स्टेला नगेसिया, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज समेत कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपने-अपने आवास, पार्टी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय मैदान में आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक झांकियों, संत जोसेफ विद्यालय द्वारा एनसीसी परेड एवं स्काउट परेड करने वाले छात्रो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. झंडोतोलन कार्यक्रम के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान एसडीओ श्री दुबे ने 18 जनवरी को ओरसा घाटी में हुए भीषण बस सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए तत्परता से आगे आए जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि संकट की घड़ी में मानवता की सेवा करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. वहीं गणतंत्र दिवस पर आवासीय विद्यालय के स्टेडियम में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola