पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजन तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी ���े प्रेरणा लेने की अपील की. उन्होंने बताया कि पंडित […]

विज्ञापन

भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

आपके शहर में

विज्ञापन
लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजन तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की. उन्होंने बताया कि पंडित जी भारतीय जनसंघ में महामंत्री रहे और 1967 में कालीकट अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गये. 11 फरवरी 1968 की रात्रि मुगलसराय रेलवे स्टेशन में उनकी हत्या कर दी गयी थी.
मौके पर राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय देश व समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के पक्षधर थे और आज उन्हीं के पदचिह्नों पर चल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं. प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष कल्याणी पांडेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह और पूर्व जिला महामंत्री राकेश दुबे ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश का सच्चा सपूत बताया और उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की.
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनोज कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष आनंद सिंह ने किया. मौके पर रानी देवी, उषा देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धुर्व कुमार पांडेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, आनंद सिंह, वंशी यादव, पिंटू रजक, सुकन्या देवी, कृष्णा प्रसाद, अर्पणा सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, आशा देवी, अंजू गुप्ता, मुकेश कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, तारा देवी, सुनीता तिवारी, इंदु देवी, मंजू देवी, रेनू देवी, देवंती देवी, अरविंद सिंह, प्रमिला देवी व उषा देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola