मैट्रिक के लिए 30 व इंटर के लिए बने 13 केंद्र

Updated:
विज्ञापन

लातेहार : आगामी 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में एक बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई़ मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में […]

विज्ञापन

लातेहार : आगामी 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में एक बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई़ मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में कदाचार किसी भी सूरत में बरदास्त नहीं की जायेगी. कदाचार पाये जाने पर केंद्राधीक्षक समेत संबंधितों लोगों पर सीधी कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने परीक्षा केद्रों में सीसीटीवी के अलावा परीक्षार्थियों के बैठने, पानी, बिजली एवं शौचालय की सुमचित व्यवस्था करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया.
उन्होंने दो दिनों के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं बडीओ को परीक्षा केंद्रों की जांच कर रिर्पोंट सौंपने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे.
मैट्रिक में 9735 और इंटर में 3138 परीक्षार्थी : 11 फरवरी से आरंभ हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में कुल 9735 और इंटर की परीक्षा में 3138 परीक्षार्थी भाग लेंगे. जिले में मैट्रिक के कुल 30 और इंटर के लिए 13 केंद्र बनाये गये हैं.
केद्रों पर मोबाइल ले जाना वर्जित :
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा. उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक तथा परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जाने का सख्त निर्देश दिया है. परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola