श्रद्धालुओं ने नदियों-तालाबों में लगायी आस्था की डुबकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जिले भर में मकर संक्रांति की धूम लातेहार : जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य प्रखंडों में मकर संक्रांति 15 जनवरी को पारंपरिक व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अहले सुबह शहर के विभिन्न जलाशयों में स्नान किया. औरंगा नदी समेत आसपास की कई नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान किया. […]
विज्ञापन
जिले भर में मकर संक्रांति की धूम
आपके शहर में
विज्ञापन
लातेहार : जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य प्रखंडों में मकर संक्रांति 15 जनवरी को पारंपरिक व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अहले सुबह शहर के विभिन्न जलाशयों में स्नान किया.
औरंगा नदी समेत आसपास की कई नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान किया. शहर से सटे ततहा एवं सालोडीह गरम जल स्रोत में भी लोगों को स्नान करते देखा गया. लातेहार व मनिका प्रखंडों से दुमुहान नदी में भी कई श्रद्धालुओं ने स्नान किया. स्नान के बाद लोगों ने पूजा अर्चना कर चूड़ा, गुड़, दही व तिलकुट आदि खाया.
सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. थाना चौक स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में लोगों की कतार लगी थी. बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर, महावीर मंदिर, ठाकुरबाड़ी, काली मंदिर, देवी मंडप, जुबली चौक व बिजली विभाग स्थित शिव मंदिर एवं लघु सिंचाई विभाग स्थित सोमेश्वर शिव व साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और दान किया.
रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सोमेश्वर शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी. जिले के गारू, मनिका व महुआडांड़ में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया.
बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया. गरम झरना में लगे मेला में काफी संख्या में लोगों ने स्नान किया. स्नान कर लोगों ने तिलकुट, गुड़ व चूड़ा का प्रसाद ग्रहण किया. कई लोगों को गरम झरना के पास वन भोज का भी आनंद लेते देखा गया.
प्रखंड के पंपू कॉल, कुटकु डैम मंडल परिसर, कोयल, औरंगा संगम में भी मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान करने वालों की काफी भीड़ रही. मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले केचकी ओरंगा संगम तट के मेले में काफी भीड़ रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन