तीन महीने से नहीं मिल रही पेंशन

Updated:
विज्ञापन

गारू(लातेहार) : प्रखंड के वृद्ध एवं विधवा पेंशनधारियों को विगत तीन महीने से सामाजिक पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. पेंशनधारी विक्टर बृजिया, बागे बृजिया, कोमल बृजिया, राधा मसोमात, पुरनचंद बृजिया, रामेश्वरी देवी, सुकन सिंह, रामअवतार यादव, समुत्री देवी, मसोमात शोभा देवी, सुकमणिया देवी, इंदु देवी, खोरठ सिंह, शिवचंद उरांव, टिपन […]

विज्ञापन

गारू(लातेहार) : प्रखंड के वृद्ध एवं विधवा पेंशनधारियों को विगत तीन महीने से सामाजिक पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. पेंशनधारी विक्टर बृजिया, बागे बृजिया, कोमल बृजिया, राधा मसोमात, पुरनचंद बृजिया, रामेश्वरी देवी, सुकन सिंह, रामअवतार यादव, समुत्री देवी, मसोमात शोभा देवी, सुकमणिया देवी, इंदु देवी, खोरठ सिंह, शिवचंद उरांव, टिपन बृजिया, फुलेश्वर बृजिया व जोसेफ किसान आदि ने बताया कि अक्तूबर में पेंशन की राशि मिली थी, उसके बाद से अब तक तीन महीने के सामाजिक पेंशन की राशि नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेंशन नहीं मिलने से उनके समक्ष जीवकोपार्जन के लिए विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कई पेंशनधारियों ने बताया कि वे नियमित बैंकों में जा कर पता करते हैं लेकिन बैंक में जाने पर पता चलता है कि पेंशन की राशि खाते में नहीं आयी है. पेंशनधारियों ने जिले के उपायुक्त जिशान कमर से पेंशन का भुगतान कराने की मांग की है.

बीडीओ प्रवीण कुमार केरकेट्टा ने बताया कि पेंशनधारियों की पेंशन की राशि जिले से ही सीधे उनके बैंक खातों में चली जाती है. पेंशन क्यों नहीं मिल रही है, इसकी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola