चंदवा : चार स्कूलों के प्राचार्य, अध्यक्ष व संयोजिका पर एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना में हुए घोटाले की जांच के बाद स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है. उपायुक्त लातेहार व डीएसइ लातेहार के पत्रांक के आलोक में बीइइओ जवाहर प्रसाद ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा गया है कि प्रखंड के उमवि जमीरा, प्रावि एटे, उमवि नगर व […]

विज्ञापन

चंदवा : प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना में हुए घोटाले की जांच के बाद स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है. उपायुक्त लातेहार व डीएसइ लातेहार के पत्रांक के आलोक में बीइइओ जवाहर प्रसाद ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा गया है कि प्रखंड के उमवि जमीरा, प्रावि एटे, उमवि नगर व उमवि बनहरदी में मध्याह्न भोजन योजना में वर्ष 2016 से 2019 के बीच बड़ी अनियमितता की गयी है. जांच कमेटी का प्रासंगिक आदेश पत्र भी संलग्न किया गया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त चार विद्यालय के सचिव (प्राचार्य), अध्यक्ष व संयोजिका (माता समिति) की संलिप्तता पायी गयी है. चंदवा थाना कांड संख्या 03/20 दिनांक तीन जनवरी 2020 को धारा 409, 420,120 (बी)/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डीसी के निर्देश पर बनी थी जांच कमेटी

प्रभात खबर ने यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था. उपायुक्त के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गयी थी. जांच के बाद 47 लाख 51 हजार 748 रुपये गबन का मामला सामने आया. उमवि नगर ने तीन लाख 90 हजार रुपये वापस किये थे. इसके बाद कुल 43 लाख 61 हजार 748 रुपये की राशि की हेराफेरी की बात टीम ने बतायी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola