नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रैली

Updated:
विज्ञापन

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में रैली निकाली. अल्पसंख्यक अधिकार मंच के लोग बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली अम्वाटोली से निकल कर डीपाटोली, रामपुर, होते हुए, महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय परिसर […]

विज्ञापन

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को अल्पसंख्यक अधिकार मंच के बैनर तले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में रैली निकाली. अल्पसंख्यक अधिकार मंच के लोग बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली अम्वाटोली से निकल कर डीपाटोली, रामपुर, होते हुए, महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुमंडल परिसर में जिला परिषद मनीना कुजूर ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक एनआरसी का एक हिस्सा है. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. खाजिमुउद्दिन खान ने कहा कि इस कानून से देश में अराजकता का वातावरण बनेगा जो देश की एकता अखंडता एवं देशहित के प्रतिकूल होगा.

इसके बाद विधेयक को वापस लेने के लिए अनुमंडल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola