अवैध पत्थर व चिप्स लदा ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

लातेहार : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने शनिवार को औचक छापेमारी के क्रम में जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर व चिप्स लदा एक ट्रक (जेएच-03 टी-1248) जब्त किया है. ट्रक में 300 घन फीट पत्थर व चिप्स पाया गया. जबकि ई-चालान में 200 घन फीट अंकित है. पोर्टल में जांच करने […]

विज्ञापन

लातेहार : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने शनिवार को औचक छापेमारी के क्रम में जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर व चिप्स लदा एक ट्रक (जेएच-03 टी-1248) जब्त किया है. ट्रक में 300 घन फीट पत्थर व चिप्स पाया गया. जबकि ई-चालान में 200 घन फीट अंकित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पोर्टल में जांच करने बाद ई-परिवहन चालान गलत पाया गया. श्री कुमार ने बताया कि वाहन पकड़े जाने के 15 मिनट बाद ई-चालान काटा गया है. यह मामला सरकारी ई-परिवहन चालान के साथ छेड़छाड़ किये जाने का है. ट्रक का मालिक राजीव कुमार बताया जा रहा है. ट्रक को जब्त कर मनिका थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola