पति से झगड़ा कर पत्नी ने अपने शरीर लगायी आग, रांची रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांकीकला पंचायत के कुई गांव में घटी घटना मनिका : रांकीकला पंचायत के कुई गांव में महिला ने अपने पति से झगड़ा कर अपने शरीर में आग लगा ली. शुक्रवार की सुबह बिमली देवी (35) का पति सूरज यादव के साथ कुछ बात को लेकर बहस हो गयी. बातचीत में मामला बिगड़ गया और दोनों […]
विज्ञापन
रांकीकला पंचायत के कुई गांव में घटी घटना
आपके शहर में
विज्ञापन
मनिका : रांकीकला पंचायत के कुई गांव में महिला ने अपने पति से झगड़ा कर अपने शरीर में आग लगा ली. शुक्रवार की सुबह बिमली देवी (35) का पति सूरज यादव के साथ कुछ बात को लेकर बहस हो गयी. बातचीत में मामला बिगड़ गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस बात को लेकर बिमली देवी ने गुस्से में आकर अपनी जान की परवाह किये बिना अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली.
इसके बाद वह घर के बाहर दौड़ कर निकली, तभी पति सूरज यादव ने उसे बचाने के नियत से उस पर पुआल डाला, जिससे आग और तेज पकड़ ली. इसके बाद आग को देख कर सूरज वहां से फरार हो गया.
इसके बाद परिजनों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर मनिका पहुंचे. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डाॅ सीमा रानी ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रांची रेफर कर दिया. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि महिला लगभग 90 प्रतिशत जल गयी है. बिमली देवी का मायका मनिका थाना क्षेत्र के जान्हों गांव में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन