मनिका में महिलाओं ने किया जमकर मतदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुबह से ही केंद्रों पर लगी थी मतदाताओं की कतार लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र अति उग्रवाद प्रभावित रहा है, यहां महिलाओं ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया. विधानसभा क्षेत्र के सभी कलस्टर से मतदान कर्मी सुबह 6:00 बजे अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. सबसे पहले मॉक पोल कराया गया. उसके बाद मतदान […]

विज्ञापन

सुबह से ही केंद्रों पर लगी थी मतदाताओं की कतार

विज्ञापन
लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र अति उग्रवाद प्रभावित रहा है, यहां महिलाओं ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया. विधानसभा क्षेत्र के सभी कलस्टर से मतदान कर्मी सुबह 6:00 बजे अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. सबसे पहले मॉक पोल कराया गया. उसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही वोट देने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतार मतदान केंद्र पर लग गयी थी.
मनिका विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक 45.17 प्रतिशत मतदान हुआ था. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सुरक्षा जिला पुलिस एवं महिला पुलिस बल के कंधों पर थी.
जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सुरक्षा सीआरपीएफ और सीएपीएफ के जवानों ने संभाल रखी थी. मनिका विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने पूजा अर्चना करने के बाद अपने गांव के मतदान केंद्र मंगरा पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया.
इसके बाद उन्होंने बरवाडीह, मनिका और गारू प्रखंड के कई मतदान केंद्र पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली. विधायक हरेकृष्ण सिंह पत्नी के साथ गांव नेहार मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया. मनिका से भाजपा के प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने सुबह पत्नी के साथ पल्हैया स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola