कोयला लदे दो ट्रक व एक जेसीबी पुलिस ने जब्त की

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ : स्थानीय पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक व एक जेसीबी जब्त किया है. दोनों ट्रकों में कोयला लदा था. इस संबंध में बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि बालूमाथ-कुंडी पथ स्थित जरी गांव के समीप एक कोयला लदा ट्रक (यूपी63टी-6288) को पकड़ा गया. इसमें […]

विज्ञापन

बालूमाथ : स्थानीय पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक व एक जेसीबी जब्त किया है. दोनों ट्रकों में कोयला लदा था. इस संबंध में बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि बालूमाथ-कुंडी पथ स्थित जरी गांव के समीप एक कोयला लदा ट्रक (यूपी63टी-6288) को पकड़ा गया. इसमें करीब 30 टन कोयला लदा है. तत्काल कोयला का किसी भी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इस संबंध में दीपक कुमार (टंडवा), मुकेश यादव (सिमरिया) व राजकुमार (गया) को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने कुल 14 लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया है. श्री सिंह ने बताया कि इनमें कोयला व्यापारी देवनंदन कुशवाहा, कुलदीप कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार ट्रक के चालक व मालिक समेत अन्य लोग शामिल हैं. वहीं सीसीएल के सिक्युरिटी गार्ड द्वारा गश्ती के क्रम में अमरवाडीह गांव के समीप ट्रक (जेएच19सी-8222) में जेसीबी की मदद से कोयला लोड करते पकड़ा गया.

सूचना के बाद पुलिस ट्रक व जेसीबी को जब्त कर थाना ले आयी. मनोज यादव शेरेगड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रक के चालक, मालिक व जेसीबी के चालक व मालिक को भी अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola