गलत रिपोर्ट देने पर बिजली विभाग के इइ से मांगा गया स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

चुनाव में गलत रिपोर्टिंग नहीं करें अधिकारी : डीसी लातेहार : विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने अधिकारियों के साथ बैठक की. सबसे पहले निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को बूथों पर सभी सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया. उन्होंने […]

विज्ञापन

चुनाव में गलत रिपोर्टिंग नहीं करें अधिकारी : डीसी

आपके शहर में

विज्ञापन
लातेहार : विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने अधिकारियों के साथ बैठक की. सबसे पहले निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को बूथों पर सभी सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी कीमत पर गलत रिपोर्टिंग नहीं करें, अन्यथा सीधी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बिजली विभाग द्वारा बूथों पर बिजली सुविधा बहाल करने को लेकर गलत रिपोर्टिंग किये जाने पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने स्पष्टीकरण किया एवं 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा.
उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को ऐसे बूथ जहां अबतक बिजली नहीं पहुंच पायी है, वहां त्वरित बिजली पहुंचाने को लेकर निर्देश दिया. बैठक में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 26 बूथ ऐसे थे, जहां अबतक पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसमें 17 बूथों पर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो गयी है. वहीं बाकी बचे सभी बूथों पर चार दिनों के अंदर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा दिया जायेगा.
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी छठू विजय सिंह, डीपीओ निर्मल झा, उन निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, एसडीओ बिजली विभाग, भवन निर्माण के जेइ अंजनी कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola