काश, अधिकारी रोज-रोज यहां आते

Updated:
विज्ञापन

अधिकारी जब निरीक्षण करने आते हैं, तब ही की जाती है सड़क की मरम्मत बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में लगभग एक हजार से अधिक रेल कर्मी रहते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा देने के नाम पर रेल प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करती दिख रही है. कॉलोनी की सभी सड़कें जर्जर हो गयी […]

विज्ञापन

अधिकारी जब निरीक्षण करने आते हैं, तब ही की जाती है सड़क की मरम्मत

आपके शहर में

विज्ञापन
बरवाडीह : धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में लगभग एक हजार से अधिक रेल कर्मी रहते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा देने के नाम पर रेल प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करती दिख रही है. कॉलोनी की सभी सड़कें जर्जर हो गयी है.
कॉलोनी के बाबा चौक से सुभाष चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक की सड़क व बाजार से रेलवे स्टेशन तक की सड़क काफी बदहाल है. इन सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर है. जीएम, डीआरएम व वरीय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही स्टेशन से आरओएच की सड़कों को दुरुस्त किया जाता है. रेलकर्मियों के अनुसार विभाग से लगातार शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. रेलवे के अधिकारियों के आवागमन वाली सड़क को छोड़ कर दूसरी सड़कों की हालत काफी दयनीय है. सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola