ओझागुनी के शक में अधेड़ को पीट-पीट कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया चंदवा : ओझा गुनी के शक में बुधवार की देर शाम तावापानी टोला निवासी तेजन मुंडा (55) की लोहे के रड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. हैरत की बात है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं […]

विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन
चंदवा : ओझा गुनी के शक में बुधवार की देर शाम तावापानी टोला निवासी तेजन मुंडा (55) की लोहे के रड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. हैरत की बात है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है.
तेजन के बड़े बेटा सुनील ने बताया कि बुधवार की शाम पिता जी घर आये. शराब पीने की उनकी आदत थी. टोले में कर्मा का माहौल था. देर शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटे. बाहर निकल कर देखा तो घर से कुछ दूर सड़क पर टॉर्च जलता दिखायी दे रहा था. मौके पर जाकर देखा तो पिता जी का शव पड़ा हुआ था. उनके सिर पर गंभीर चोट थी. इसकी सूचना अन्य लोगों को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी. तेजन की पत्नी करुवा देवी, पुत्र वधु पुष्पा देवी व छोटा बेटा जटू मुंडा ने बताया कि वे सभी घर के भीतर थे. घटना के संबंध में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है.
छानबीन में पता चला कि तेजन पूर्व में झाड़-फूंक करता था. उसके इस कार्य से टोले के लोग खुश नहीं थे. छह माह पूर्व ग्रामीणों की पहल पर बाहर से ओझा बुलाकर तेजन का झाड़ फूंक कराया गया था. ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों टोले में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. कभी जन तो कभी पशु हानि ग्रामीणों को हो रही थी. यही नहीं तेजन के बड़े बेटे सुनील की चौथी शादी हुई है. सुनील की तीनों पत्नी की मौत का कारण भी तेजन को ही बताया गया.
अंधविश्वास को लेकर तेजन की हत्या की गयी है. इस संबंध में ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस ने इस मामले में संतोष मुंडा व बंधन मुंडा को हिरासत में ले रखा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola