निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
लातेहार : रेल मंत्रालय रेलवे के निजीकरण करने की तैयारी कर रही है. इसके खिलाफ रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के रेलवे पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सीआइसी सेक्शन के सभी रेलवे अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया […]
लातेहार : रेल मंत्रालय रेलवे के निजीकरण करने की तैयारी कर रही है. इसके खिलाफ रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के रेलवे पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सीआइसी सेक्शन के सभी रेलवे अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा.
आपके शहर में
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर एक से छह जुलाई तक काला दिवस मनाया जायेगा. लातेहार में प्रदर्शन के दौरान इस्टर्न सेंट्रल केंद्रीय रेल यूनियन (इसीकेआरयू) के युवा डिवीजन के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ने कहा कि रेल मंत्रालय रेलवे मजदूरों का हक मारने का प्रयास कर रहा है. फेडरेशन के आह्वान पर लातेहार के सभी रेल कर्मचारी एक जुट होकर आंदोलनरत हैं. भारत सरकार का निर्णय रेल मजदूरों के खिलाफ है, जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए