निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

लातेहार : रेल मंत्रालय रेलवे के निजीकरण करने की तैयारी कर रही है. इसके खिलाफ रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के रेलवे पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सीआइसी सेक्शन के सभी रेलवे अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया […]

विज्ञापन

लातेहार : रेल मंत्रालय रेलवे के निजीकरण करने की तैयारी कर रही है. इसके खिलाफ रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के रेलवे पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सीआइसी सेक्शन के सभी रेलवे अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर एक से छह जुलाई तक काला दिवस मनाया जायेगा. लातेहार में प्रदर्शन के दौरान इस्टर्न सेंट्रल केंद्रीय रेल यूनियन (इसीकेआरयू) के युवा डिवीजन के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद ने कहा कि रेल मंत्रालय रेलवे मजदूरों का हक मारने का प्रयास कर रहा है. फेडरेशन के आह्वान पर लातेहार के सभी रेल कर्मचारी एक जुट होकर आंदोलनरत हैं. भारत सरकार का निर्णय रेल मजदूरों के खिलाफ है, जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा.

प्रदर्शन के दौरान मुकेश कुमार, संतोष ठाकुर, अभय राज सिंह, अभिषेक सिन्हा, संतोष विश्वकर्मा, राजू चौरसिया, सुनील कुमार, जितेंद्र ठाकुर, अफजल, कुच्चू यादव, दयाशंकर, श्रीकांत, विरेंद्र कुमार, रणजीत, प्रभात कुमार, दिनेश उरांव, सत्येंद्र कुमार, टुपचन्द व इरफान समेत कई रेल कर्मचारी शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola